मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना व भारत टैक्सी का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

अन्य खबरे , 15

**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (LDB) द्वारा लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए संचालित **मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना** तथा सहकारिता विभाग की **भारत टैक्सी** का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे हुआ।
 
जनपद लखनऊ में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकासखंड काकोरी स्थित सभागार में कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक **जिला सहकारी बैंक लिमिटेड लखनऊ के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह** तथा सहसंयोजक **सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता लखनऊ सुश्री वैशाली सिंह** रहीं।
 
इस अवसर पर सहकारी समितियों के सचिवों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में **कृषक डोरी लाल, सदस्य नंदकिशोर (बी-पैक्स पहिया आजमपुर), सचिव राजेश कुमार (बी-पैक्स अनौरा कला), सचिव सुनील कुमार (बी-पैक्स गुडंबा) तथा सचिव अंकुर पाल (बी-पैक्स लालगंज)** शामिल रहे।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि **मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत** तथा विशिष्ट अतिथि **भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य** रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख **नीतू यादव**, भाजपा मंडल अध्यक्ष **संजीव सिंह**, जिला सहकारी बैंक के निदेशक **बिंदादीन**, मुख्य कार्यपालक अधिकारी **आवेश प्रताप मौर्य**, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड लखनऊ के वरिष्ठ प्रबंधक **कमलेश मिश्रा** सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी, बी-पैक्स सचिव एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी और सहकारिता के माध्यम से कृषकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।

Related Articles

Comments

Back to Top