भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सीएम योगी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की
जनपत की खबर Sep 17, 2026 at 11:20 AM , 11गोरखपुर। भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित श्री श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का शिल्पी बताते हुए उनके चरणों में नमन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र है। एक ओर सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती है, वहीं दूसरी ओर नए भारत के शिल्पी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है।
उन्होंने बाबा गोरखनाथ की पावन धरती से श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
सीएम योगी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतवासी नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना को साकार होते हुए देखेंगे। उन्होंने बाबा गोरखनाथ और भगवान विश्वकर्मा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की।






_page-0001.jpg)
























Comments