**UDISE+ पोर्टल पर कक्षा II से XII तक के विद्यार्थियों को जोड़ने की सुविधा शुरू**

अन्य खबरे , 23

**लखनऊ।** शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (DoSEL) की ओर से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों तथा UDISE+ पोर्टल पर अलग रिपोर्टिंग वर्टिकल रखने वाले सभी संगठनों को महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
 
सूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र **2026-27** के लिए UDISE+ पोर्टल के स्टूडेंट मॉड्यूल में **कक्षा II से कक्षा XII तक के विद्यार्थियों को जोड़ने की सुविधा शुरू कर दी गई है।**
 
सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि पोर्टल पर केवल **ऐसे विद्यार्थियों की प्रोफाइल जोड़ी जाए, जिनकी प्रोफाइल पूर्व में UDISE+ पोर्टल पर तैयार नहीं की गई है।** ऐसे किसी भी विद्यार्थी को दोबारा जोड़ने से बचना होगा, जिसकी जानकारी पहले से पोर्टल पर उपलब्ध है।
 
संबंधित सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों एवं संस्थानों से अनुरोध किया गया है कि विद्यार्थियों को जोड़ने की यह प्रक्रिया **30 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण** कर ली जाए।
 
विभाग ने पुनः स्पष्ट किया है कि UDISE+ पोर्टल पर **केवल नए एवं पूर्व में दर्ज न किए गए विद्यार्थियों का ही नामांकन/प्रोफाइल निर्माण किया जाए**, ताकि विद्यार्थियों का दोहरा पंजीकरण न हो।

Related Articles

Comments

Back to Top