*झांसी में स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम का आयोजन कल*
जनपत की खबर Sep 10, 2026 at 08:59 PM , 12*दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे*
लखनऊ: 10 सितम्बर, 2026
उत्तर प्रदेश में उन्नत स्वदेशी गोवंश को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनोमी बनाने हेतु दुग्धशाला विकास विभाग द्वारा संचालित नन्द बाबा दुग्ध मिशन, उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति- 2022 के प्रचार-प्रसार तथा प्रदेश के डेयरी सेक्टर में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में मण्डलवार डेयरी कॉन्क्लेव - स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम (स्वदेशी उन्नत गोवंश, समृद्ध निवेश, सुरक्षित भविष्य खुशहाल उत्तर प्रदेश)’ कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
इस श्रृंखला में कल 11 सितंबर, 2026 को दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रानी लक्ष्मी बाई पार्क, जनपद-झांसी में झांसी, चित्रकूट एवं कानपुर मण्डल हेतु डेयरी कॉन्क्लेव - स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम (स्वदेशी उन्नत गोवंश, समृद्ध निवेश, सुरक्षित भविष्य खुशहाल उत्तर प्रदेश) कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्री धर्मपाल सिंह, मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास, श्रीमती कृष्णा पासवान, राज्य मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास, श्री मुकेश कुमार मेश्राम, अपर मुख्य सचिव, पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास, श्रीमती धनलक्ष्मी के० दुग्ध आयुक्त तथा बरेली मुरादाबाद एवं लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ अधिकारीगण, कृषक/गोपालक/दुग्ध उत्पादक/उद्यमी/निवेशक उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं प्रदर्शन, विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करने वाले पशुपालकों एवं निवेशकों का प्रस्तुतीकरण, निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित निवेशकों द्वारा अपने स्टॉल के माध्यम से दुग्ध उत्पाद/नवाचार इत्यादि का प्रदर्शन तथा डेयरी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी, स्वदेशी नस्ल के गोपालन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विचार-विमर्श एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जायेगी। समस्त कार्यक्रम का यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जायेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments