शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षक होंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे राज्य एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार

जनपत की खबर , 17

**5 सितंबर को गोरखपुर में होगा भव्य समारोह, 33 शिक्षिकाएं भी पुरस्कार पाने वालों में शामिल**
 
**गोरखपुर, 3 सितंबर।** शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के उन शिक्षकों को सम्मानित करेगी, जिन्होंने उत्कृष्ट शिक्षण, विद्यालय प्रबंधन, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। **5 सितंबर को गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।**
 
इनमें **बेसिक शिक्षा विभाग के 61 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षक** शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के चयनित 20 शिक्षकों में से **5 को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार** प्रदान किया जाएगा। चयनित शिक्षकों में कुल **33 शिक्षिकाएं** हैं, जिनमें 31 बेसिक और 2 माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षिकाएं शामिल हैं।
 
पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को गोरखपुर में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानपूर्वक ठहराने की व्यवस्था की गई है।
 
### 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और अन्य सुविधाएं
 
राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न के साथ **25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि** प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सम्मानित शिक्षकों को आजीवन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में प्रत्येक वर्ष **4,000 किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा** की सुविधा मिलेगी।
 
राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की **सेवानिवृत्ति की आयु में भी दो वर्ष की वृद्धि** की जाएगी।
 
### बेसिक शिक्षा के 61 शिक्षक होंगे सम्मानित
 
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों में आगरा की संगीता शर्मा, अमरोहा की गीता वर्मा, बहराइच की प्रीति मिश्रा, बलरामपुर की सलमा खान, भदोही की उर्मिला देवी, बिजनौर की रचना कपूर, बदायूं की किरन देवी, बुलंदशहर की जूही मलिक, चंदौली की उषा सिंह, फर्रुखाबाद की गीता वर्मा, गौतमबुद्धनगर की अर्चना पांडेय और गाजियाबाद की ज्योत्स्ना गोस्वामी शामिल हैं।
 
इसी क्रम में हापुड़ की शुचि त्यागी, हरदोई की विजया अवस्थी, हाथरस की पल्लवी चतुर्वेदी, झांसी की प्रीति श्रीवास्तव, कन्नौज की डॉ. सुमनलता यादव, कानपुर नगर की डॉ. कामायनी शर्मा, कौशाम्बी की सुमन कुशवाहा, ललितपुर की प्रीति गुप्ता, लखनऊ की विनीता, मैनपुरी की सीमा कुमारी, मेरठ की प्रतिभा रानी भारती, मुरादाबाद की सुनीता रानी, मुजफ्फरनगर की आरती शर्मा, रामपुर की वैलेंटिना विक्टर और श्रावस्ती की अमिता टंडन भी सम्मानित होंगी।
 
सोनभद्र की मीरा सिंह, उन्नाव की प्रीति भारती, वाराणसी की नीलम राय, पीलीभीत की सय्यदा, गोंडा के सुनीत मित्र पांडेय, अलीगढ़ के अमर सिंह, अम्बेडकरनगर के राम मिलन गुप्ता, अयोध्या के पंकज कुमार द्विवेदी, आजमगढ़ के प्रदीप कुमार सिंह, बलिया के अजीत कुमार श्रीवास्तव, बाराबंकी के राहुल कुमार शुक्ल, चित्रकूट के हरिशंकर त्रिपाठी, एटा के ओमवीर सिंह, इटावा के वीरेंद्र सिंह, फतेहपुर के आनंद कुमार मिश्र, गाजीपुर के संतोष कुशवाहा और हमीरपुर के नीतिराज सिंह भी पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
 
महराजगंज के राजेश कुमार उपाध्याय, जौनपुर के संजय कुमार मिश्र, कानपुर देहात के विनीत कुमार मिश्र, कासगंज के धनंजय प्रताप सिंह, लखीमपुर खीरी के प्रमोद कुमार, गोरखपुर के नवीन कुमार त्रिपाठी, महोबा के ओमप्रकाश तिवारी, मऊ के अनिल कुमार मौर्य, मिर्जापुर के दयानंद मिश्रा, प्रतापगढ़ के डॉ. देवेंद्र सिंह एवं प्रयागराज के रामलखन मौर्या भी चयनित शिक्षकों में शामिल हैं।
 
सम्भल के बृजकिशोर, शाहजहांपुर के अरुण कुमार गुप्ता, शामली के दिनकर चौहान, सिद्धार्थनगर के महेश कुमार, सीतापुर के अतुल शर्मा और सुल्तानपुर के सत्येंद्र कुमार सिंह को भी राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
 
### माध्यमिक शिक्षा के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार
 
माध्यमिक शिक्षा विभाग से राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में गाजियाबाद की रेनू तोमर, वाराणसी के डॉ. रमेश प्रताप सिंह, रायबरेली के गिरिजेश कुमार मल्ल, मुरादाबाद के डॉ. अनुज कुमार अग्रवाल, गोरखपुर के महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, संतकबीरनगर के अरुण कुमार ओझा और रामपुर के डॉ. गौरव वार्ष्णेय शामिल हैं।
 
इसके अलावा संतकबीरनगर के डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, हापुड़ के अमित कुमार शर्मा, भदोही के डॉ. हरिश्चन्द्र यादव, फिरोजाबाद के अश्वनी कुमार जैन, बरेली के राजपाल, बरेली के डॉ. संजय कुमार सिंह, आगरा के गुणधर लाल जैन तथा वाराणसी के प्रकाश नारायण सिंह को भी राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
 
### 5 शिक्षकों को मिलेगा मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार
 
माध्यमिक शिक्षा विभाग के चयनित शिक्षकों में से पांच को **मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार** से सम्मानित किया जाएगा। इनमें लखीमपुर खीरी के डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रयागराज के विक्रम बहादुर सिंह परिहार, झांसी की कल्पना सिंह, गाजियाबाद के डॉ. आनन्द कुमार और बरेली के विजय पाल शामिल हैं।
 
### उत्कृष्ट शिक्षण को प्रोत्साहित करना उद्देश्य
 
राज्य अध्यापक पुरस्कार का उद्देश्य शिक्षकों को **उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के साथ समाज में शिक्षा की अलख जगाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों को सम्मान देना** है।
 
शिक्षक दिवस पर आयोजित यह समारोह प्रदेश के उन शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करेगा, जो सीमित संसाधनों के बीच भी नवाचार, बेहतर विद्यालय प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top