गंगा की ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन से बाढ़ की समस्या का होगा स्थायी समाधान : मुख्यमंत्री योगी

जनपत की खबर , 14

*फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा—नदी की सिल्ट से बनेगा तटबंध, गांव और फसलें बचेंगी**
 
**फर्रुखाबाद।** मुख्यमंत्री **योगी आदित्यनाथ** ने कहा कि गंगा नदी की ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन कर बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, लेकिन बाढ़ से प्रभावित इस क्षेत्र की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए गंगा को चैनलाइज करना आवश्यक है।
 
फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से गंगा की ड्रेजिंग कराने की मांग उचित है। उन्होंने कहा कि **पूरे क्षेत्र में गंगा नदी की ड्रेजिंग कर उसे चैनलाइज किया जाए और ड्रेजिंग से निकलने वाली सिल्ट का इस्तेमाल नदी के बाहर तटबंध बनाने में किया जाए।**
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी उद्देश्य से वह स्वयं क्षेत्र में आए हैं और मौके का निरीक्षण भी किया है। उन्होंने कहा कि **गंगा के चैनलाइज होने से आसपास के गांवों को बाढ़ के प्रभाव से बचाया जा सकेगा।** इससे किसानों की फसलें सुरक्षित रहेंगी और हर वर्ष बाढ़ के कारण होने वाली परेशानियों में भी कमी आएगी।
 
उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना की आवश्यकता को गंभीरता से देख रही है और क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को भी प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Comments

Back to Top