कनौसी पुल के पास नहर से दो अज्ञात पुरुषों के शव बरामद

अन्य खबरे , 54

**लखनऊ।** थाना मानकनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कनौसी पुल के पास नहर के रेगुलेटर में दो अज्ञात पुरुषों के शव फंसे मिले। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया।
 
पुलिस के अनुसार, **26 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे** कनौसी पुल के पास नहर के रेगुलेटर में दो शव दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर जांच-पड़ताल की।
 
दोनों मृतक पुरुष हैं और फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, एक मृतक की उम्र करीब **40 वर्ष** तथा दूसरे की उम्र करीब **20 वर्ष** है। करीब 20 वर्षीय युवक के दाहिने हाथ पर **“महाकाल”** नाम का टैटू बना हुआ है। पुलिस इसी टैटू समेत अन्य माध्यमों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
 
पुलिस ने दोनों शवों को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद **मोर्चरी भेज दिया है**। मृतकों की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top