**सीएम योगी की अगुवाई में गोरखपुर में आज निकलेगी 3 किमी लंबी तिरंगा यात्रा**
जनपत की खबर Aug 10, 2026 at 09:32 PM , 33**गोरखपुर।** मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सोमवार को गोरखपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। करीब **3 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा** का शुभारंभ गोरखपुर नगर निगम परिसर स्थित **रानी लक्ष्मीबाई पार्क** से होगा।
यात्रा की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वह तिरंगा यात्रा में स्वयं पैदल शामिल होंगे और लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिलेगा।































Comments