मानसून सत्र से पहले एनडीए की रणनीति तय, सीएम योगी ने विधायक दल की बैठक में दिए प्रभावी जवाब के मंत्र
जनपत की खबर Aug 02, 2026 at 09:55 PM , 23लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के 3 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले रविवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति और विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले संभावित मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित एनडीए के सभी सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता और गठबंधन के विधायक मौजूद रहे। इस दौरान सदन में सरकार का पक्ष समन्वय और मजबूती के साथ रखने तथा विपक्ष के सवालों का तथ्यों के साथ प्रभावी जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की गई।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष तथा सत्ता पक्ष और विपक्ष के विभिन्न दलों के नेताओं ने आगामी मानसून सत्र के सुचारु संचालन और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा को लेकर विचार-विमर्श किया।































Comments