मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण, डिजिटल लाइब्रेरी और पॉडकास्ट स्टूडियो का शुभारंभ

जनपत की खबर , 21

लखनऊ, 2 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधान भवन परिसर में विभिन्न नवनिर्मित एवं नवीनीकृत सुविधाओं का लोकार्पण और उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के नवीनीकृत कॉरिडोर का अनावरण किया। इसके साथ ही विधान भवन के प्रथम तल पर स्थापित विधान परिषद की डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया तथा विधान परिषद के नवीनीकृत सभा मंडप का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा के पुस्तकालय में नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो का शुभारंभ किया। साथ ही विधान भवन के मुख्य भवन के भूतल पर स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया।

इन आधुनिक सुविधाओं के शुरू होने से विधान भवन की कार्यप्रणाली अधिक तकनीक-सक्षम, आधुनिक और प्रभावी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top