गाजीपुर में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- राष्ट्र नायकों का सम्मान हमारी सरकार की प्राथमिकता
अन्य खबरे Jul 30, 2026 at 01:15 PM , 25गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गाजीपुर की धरती ने परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद जैसे वीर सपूत दिए हैं और यह जनपद राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्ररक्षा की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्र नायकों का सम्मान करती है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार ने महाराज सुहेलदेव जैसे राष्ट्र नायकों की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि पहले सालार मसूद के नाम पर मेले आयोजित होते थे, जबकि अब महाराज सुहेलदेव के नाम पर मेले आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने महाराज सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की है और उनके भव्य स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश में बेटियों और व्यापारियों में भय का माहौल था तथा दंगे और उपद्रव आम बात थे, लेकिन अब कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है।
मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रियाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी नौकरियों में किसी भी प्रकार की सेंधमारी या गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "जो नौकरी में सेंध लगाएगा, उसकी जगह जहन्नुम में है।"



























Comments