'सही खबर दिखाइए, नहीं तो युवा सड़क पर उतरेंगे'— CJP का मीडिया संस्थानों को संदेश
जनपत की खबर Jul 26, 2026 at 09:10 AM , 70नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से सोशल मीडिया पर मीडिया संस्थानों के मालिकों और संपादकों को संबोधित करते हुए एक तीखा संदेश जारी किया गया है। वीडियो में मीडिया से निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करने की अपील की गई है।
वीडियो में कहा गया है कि यदि मीडिया जनता के मुद्दों और सही तथ्यों को प्रमुखता से नहीं दिखाएगा, तो युवाओं में असंतोष बढ़ेगा और वे विरोध के लिए सड़कों पर उतर सकते हैं। संदेश में यह भी कहा गया, "अभी भी समय है, सुधर जाइए। ऐसा न हो कि आपके खिलाफ भी युवा सड़क पर उतर आएं।"
गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर एक डिजिटल युवा अभियान के रूप में तेजी से चर्चा में आई है। यह अभियान शुरुआत में व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन बाद में इसने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी सार्वजनिक प्रतिक्रियाएं देना शुरू किया। हाल ही में संगठन ने अपने आधिकारिक प्रवक्ताओं की भी घोषणा की थी और कई सार्वजनिक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
नोट: इस बयान पर संबंधित मीडिया संस्थानों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।































Comments