अलीगंज अग्निकांड: अवैध बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, एलडीए ने शुरू की ध्वस्तीकरण कार्रवाई
जनपत की खबर Jul 25, 2026 at 12:05 PM , 18मियाद खत्म होने के बाद एलडीए की बड़ी कार्रवाई, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गिराई जा रही इमारत
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड से जुड़ी अवैध इमारत के खिलाफ शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद एलडीए की टीम भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से अवैध भवन को ध्वस्त कर रही है।
एलडीए अधिकारियों के अनुसार, भवन स्वामी को पहले अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस देकर पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं किए जाने पर प्राधिकरण ने स्वयं ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया।
मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। एलडीए की निगरानी में बुलडोजर से पूरी इमारत को गिराने की कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई हाल ही में हुई अग्निकांड की घटना के बाद अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।































Comments