रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफे की चर्चा तेज, पंजाब चुनाव पर अटकलें
जनपत की खबर Jul 24, 2026 at 08:58 PM , 16राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका की चर्चाएं, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफे की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि, रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफे को लेकर अभी तक केंद्र सरकार या संबंधित मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं की गई है।
राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। आधिकारिक निर्णय या घोषणा के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।































Comments