हरदोई को मिले नए बीएसए, प्रभात मिश्रा की तैनाती के आदेश जारी

जनपत की खबर , 30

एससीईआरटी लखनऊ में सहायक उप शिक्षा निदेशक पद से स्थानांतरित, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह 'ख' के अधिकारियों के तबादले के क्रम में प्रभात मिश्रा को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), हरदोई नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रभात मिश्रा वर्तमान में सहायक उप शिक्षा निदेशक, एससीईआरटी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। शासनादेश के अनुसार उन्हें स्थानांतरित कर हरदोई का नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

शासन ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। माना जा रहा है कि नई तैनाती के बाद हरदोई जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की प्रशासनिक और शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top