सीएम योगी आज रात करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, योग दिवस-मोहर्रम और NEET परीक्षा की तैयारियों पर रहेगा फोकस; NEET री-एग्जाम तक टेलीग्राम पर रोक
जनपत की खबर Jun 16, 2026 at 11:25 AM , 23लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ फील्ड स्तर के अधिकारी भी शामिल होंगे।
बैठक में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मोहर्रम पर्व और NEET-UG 2026 पुन: परीक्षा को लेकर सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दे सकते हैं।
वहीं, NEET परीक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा। सरकार और National Testing Agency (NTA) के अनुसार, यह कदम परीक्षा से जुड़े फर्जीवाड़े, भ्रामक सूचनाओं और कथित पेपर लीक नेटवर्क पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
NEET-UG की पुन: परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा और निगरानी को लेकर कई एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री की आज होने वाली बैठक को आगामी दिनों में प्रदेश की कानून व्यवस्था और बड़े आयोजनों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।































Comments