छठवें बड़े मंगल पर आरटीओ कार्यालय में गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, विधि-विधान से हुई हनुमान जी की पूजा-अर्चना

जनपत की खबर , 114

अखिलेश दुबे

लखनऊ। राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) परिसर में मंगलवार को ज्येष्ठ माह के छठवें बड़े मंगल के अवसर पर स्थित हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भगवान श्री हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम में आरटीओ लखनऊ अरुण कुमार वार्ष्णेय ने अपनी धर्मपत्नी के साथ हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम एवं बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर आरटीओ कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित कर्मचारियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में प्रभात पांडे (आरटीओ प्रवर्तन), प्रदीप कुमार (एआरटीओ प्रशासन), प्रशांत कुमार (आरआई), विष्णु कुमार (आरआई), प्रदीप यादव (आरआई) सहित कार्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग किया।

आरटीओ कार्यालय में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने बड़े मंगल की परंपरा को और अधिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जीवंत किया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज के चरणों में नमन कर जनकल्याण एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

Related Articles

Comments

Back to Top