*अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

अन्य खबरे , 28

*लखनऊ।* लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जन्मोत्सव समारोह का आयोजन संत शिरोमणि गुरु रविदास ज्ञान विहार कल्ली पश्चिम रायबरेली रोड लखनऊ के प्रांगण में किया गया । जिसमें डॉक्टर पंकज यादव जी द्वारा डायबिटीज ब्लड प्रेशर की जांच करी गई एवं डायबिटीज़ एवं ब्लड प्रेशर से संबंधित कुछ प्राकृतिक उपाय बताए गए।

सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में प्रबोधन किया गया ।बामसेफ के राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी माननीय चांद मोहम्मद साहब के द्वारा अहिल्याबाई होलकर के मूलभूत किए गए कार्यों में से समाज में वंचित वर्ग के लिए अन्न,  जल  भोजन की सामाजिक व्यवस्था की प्रबंधन प्रणाली पर प्रकाश डाला गया । 

उन्होंने बताया की माता अहिल्याबाई होलकर बुद्ध की प्रेरणा से संत शिरोमणि रविदास द्वारा गुरुबाणी के अंतर्गत प्रेरित होकर सभी को अन्न  उपलब्ध करने का कार्यक्रम को अपने राज्य में चलती थी , उन्होंने बहुजन मूलनिवासियों समण लोगों की समस्याओं पर प्रकाश डाला एवं उसके समाधान के लिए उद्देश्यों और सिद्धांतों पर कार्य करने की आवश्यकता बताई।

 प्रोफेसर उमाशंकर द्वारा लोकतंत्र, नागरिकता और प्राकृतिक सत्य सिद्धांतों को बताया गया । भारत में मूलनिवासी बहुजन समण समाज के शोषण के कारण जैसे अज्ञानता, इतिहास की जानकारी ना होना, प्राकृतिक सच की जानकारी न होना बताया और बताया कि बहुजन महानायक और नायिकाओं के द्वारा दिए गए उद्देश्यों और सिद्धांतों पर मूल निवासी बहुजन समण साथियों को मिशन पर काम करने की आवश्यकता है इसी से व्याप्त शोषण, जाति-पात, गरीबी दूर होगी अशिक्षा दूर होगी। मनुष्य के जीवन के उत्थान में जो भी आवश्यकता है वह बुद्धि के विकास से ही संभव है जिसके लिए प्राकृतिक सत्य शिक्षा को अमल में लाना होगा। 

ओमप्रकाश ने भी बहुजनों की एकता पर बल दिया गया और बताया की असली इतिहास पढ़ना चाहिए उससे बहुजन समाज को अपने समाज के जैसे कि अहिल्याबाई होलकर पाल गड़रिया जाति कहे जाने वाले परिवार से संबंध रखने वाली रानी थी लेकिन गड़रिया पाल जाति कहे जाने वाले बहुजन समाज के लोग ही उनके बारे में नहीं जानते हैं। नीरज निर्मल जी द्वारा भी बहुजन एकता पर बात बताइए। 

एडवोकेट दिलीप चौधरी जी ने भी जाति-पात की समस्या और संविधान को पूरी तरीके से न लागू होने के पीछे ब्राह्मणवादी ताकतों को बताया। कि वह झूठ फैलाकर लोगों को धर्म की आड़ में लोगों को मूर्ख बनाकर अपना उद्देश्य पूरा करते हैं । बहुजन मूलनिवासी समण सभ्यता और समाज के लोगों को इस पाखंड और अंधविश्वास के दलदल से निकलकर संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखना होगा।

ओमा फाउंडेशन, बामसेफ, मिशन डेमोक्रेसी, समण संघ, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, एवं क्षेत्र के मूलनिवासी बहुजन समाज द्वारा सन्त रविदास ज्ञान बिहार प्रांगण में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया समारोह में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमे मोटापा, डायबिटीज, ब्लूडप्रैशर की जांच और उपचार सम्बन्धी जानकारी एवं सामाजिक कार्य कर्ताओं द्वारा लोक माता अहिल्या बाई होल्कर के द्वारा किए गए कार्यों के उत्थान पर प्रकाश डाला गया।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित ओम प्रकाश, चन्दन कुमार, उदयराज, अमर नाथ, बुद्धसेन गौतम, प्रोफेसर डॉ उमा शंकर, माननीया सरिता यादव, माननीया मंजुलता, राधेश्याम दिवाकर, विजय बहादुर, डॉक्टर पंकज यादव बीएएमएस, एमएस, चांद मोहम्मद, प्रियंका भारती, विजय बहादुर, नीरज निर्मल, आर बी मौर्य, कुन्दन गौतम, एडवोकेट दिलीप कुमार, अनिल कुमार यादव, सविता, मालती, सरोज, सावित्री शेर बहादुर आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top