*उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया श्रीराम हनुमत महोत्सव पोस्टर का लोकार्पण*

जनपत की खबर , 21

*16 और 17 मई को होगा भव्य और दिव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव 2026* 


*लखनऊ*। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण नवमी, सोमवार 11 मई को अपने आवास परिसर में “श्रीराम हनुमत महोत्सव 2026” के पोस्टर को जारी कर इस आध्यात्मिक अनुष्ठान की औपचारिक घोषणा की। 

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित विवेक पाण्डेय को इस भव्य अनुष्ठान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। हनुमत सेवा समिति द्वारा श्रीराम हनुमत महोत्सव का आयोजन 16 और 17 मई 2026 को किया जा रहा है। 

यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान बलरामपुर गार्डन परिसर में सायं 4:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक समारोह में कृष्ण कुमार चौरसिया के विश्वविख्यात हनुमत संग्रहालय का दिव्य दर्शन करवाया जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ में प्रथम बार छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय से मिलने, जानने एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का शुभ अवसर भी प्राप्त होगा। 

संयोजक विवेक पाण्डेय ने बताया कि मंच का प्रभावी संचालन प्रेम कान्त तिवारी द्वारा किया जाएगा। 16 मई को सायं 4:30 बजे मंगलाचरण के उपरांत सायं 5:00 बजे मुम्बई के विश्व विख्यात भजन गायक श्री प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा हनुमान चालीसा का 21 स्वर सामूहिक पाठ किया जाएगा। 

इसके उपरांत सायं 7:15 बजे नैमिषारण्य, सीतापुर के प्रख्यात कथावाचक कपिल शास्त्री द्वारा "और देवता चित्त न धरई, हनुमंत सेई सर्व सुख करई" विषय पर विलक्षण व्याख्यान दिया जाएगा। रात 8:00 बजे विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न विभूतियों को "हनुमंत कृपा सम्मान" प्रदान किया जाएगा।

 तत्पश्चात 8:25 बजे मुम्बई के विश्व विख्यात भजन गायक श्री प्रेम प्रकाश दुबे एवं उनके दल द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी। रात्रि 9:55 बजे ज्योति प्रार्थना एवं आरती के उपरांत प्रसाद एवं दिव्य हनुमंत भंडारा होगा।

इस क्रम में 17 मई को भी पहले दिन की ही तरह सायं 4:30 बजे मंगलाचरण होगा। उसके उपरांत सायं 4:45 बजे दिल्ली निवासी विश्वविख्यात स्वर सम्राट श्री अजय याज्ञनिक जी द्वारा सुंदरकांड का सस्वर सामूहिक पाठ किया जाएगा। 

रात्रि 8:30 बजे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक जय पांडे 'कोकिल' एवं वरिष्ठ तबला वादक पांडे द्वारा भजनों की मधुर प्रस्तुतियां भक्तों को आध्यात्मिकता से सराबोर करेगी। तत्पश्चात रात्रि 10:00 बजे गंगा महाआरती के दर्शन होंगे। उसके बाद दिव्य हनुमंत भंडारा होगा। 
इस सनातनी जनजागृति एवं सर्व कल्याण के भव्य अनुष्ठान में विभिन्न महानुभावों का सहयोग भी मिला है। 

डी.एल.डब्यू. कॉलेज रोड स्थित बाबूलाल मिष्ठान भण्डार के निदेशक अनुज गुप्ता एवं संजय गुप्ता ने प्रसाद में सहयोग दिया है। गोमती नगर स्थित अरोड़ा डिपार्टमेंटल स्टोर के चेयरमैन दीपक अरोड़ा ने भण्डारे में सहयोग प्रदान किया है। 

इस के साथ ही कैसरबाग स्थित श्री बजरंग टायर्स एवं श्री बजरंग लैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन प्रवेश कुमार सिंह नन्दू भइया, अलीगंज स्थित एम.डी. कुक्ड किराना स्टोर के राजेश पाठक, मित्तल मिशन ठाकुरगंज के मित्तल मिशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय मित्तल, सदर चौराहा स्थित गायत्री मिष्ठान भण्डार के निदेशक सुनील कुमार वैश्य, चौक स्थित कनक मार्केट के बीना इंटरप्राइजेज के अनुराग कपूर एवं राजीव टंडन, सुंदर मेडिकल स्टोर के चेयरमैन अजय कुमार अग्रवाल, इंदिरानगर स्थित नवयुग इंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर शशि प्रकाश सिंह ने भी भंडारे, प्रसाद एवं छप्पन भोग आदि में सहयोग दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top