राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े दबंगई: बीच सड़क युवक से मारपीट, कार का शीशा तोड़ा, वीडियो वायरल

जनपत की खबर , 27

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दबंगई का मामला सामने आया है। वृंदावन इलाके में सफेद रंग की Honda City सवार कुछ युवकों ने बीच सड़क जमकर हंगामा किया और एक कार चालक के साथ मारपीट कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दबंगों ने एक Maruti Suzuki Alto कार को ओवरटेक कर बीच सड़क रोक लिया। इसके बाद कार चालक को बाहर निकालकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। हमलावरों ने मारपीट के दौरान ऑल्टो कार का शीशा भी तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि हमलावर जिस कार में सवार थे, उसका नंबर UP32 JA 4377 है। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, हमलावरों के डर से कोई भी राहगीर पीड़ित की मदद के लिए आगे नहीं आया।
घटना के दौरान वहां मौजूद एक राहगीर ने पूरी वारदात अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त इलाके में खुलेआम हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

Related Articles

Comments

Back to Top