होली मिलन समारोह में आपसी भाईचारे को बनाए रखने लिया सकल्प

अन्य खबरे , 23

होली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर: पूर्व सांसद रीना चौधरी 

समाज में एकता और भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत: पूर्व विधायक राधेलाल रावत

होली मिलन समारोह में आपसी भाईचारे को बनाए रखने का लिया सकल्प

महाराजा बिजली पासी जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष सुन्दरलाल रावत की अगुवाई में क्षेत्रीय जनता के साथ समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

लखनऊ। सरोजिनी नगर क्षेत्र के नटकुर मैदान में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक महाराजा बिजली पासी जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष सुन्दरलाल रावत की अगुवाई में क्षेत्रीय जनता के साथ समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली के साथ रंग, गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिलकर आपसी भाईचारे को बनाये रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रीना चौधरी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर है। पूर्व विधायक राधेलाल रावत ने कहा कि समाज में एकता और भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बबलू ने ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया। साथ ही क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाए रखने की सभी से अपील की। 
भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र कुमार पासी (बब्लू भइया) ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही असली सेवा है। पूर्व प्रधान राजेन्द्र यादव ने कहा कि ग्रामीण एकता से क्षेत्र का विकास संभव है, जबकि पूर्व प्रधान रामपाल रावत ने परंपराओं को सहेजने की जरूरत बताई। सर्वेश रावत ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों से आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। गुड्डू यादव ने युवाओं से समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया। विमला बहादुर ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से समाज और मजबूत होता है। वहीं बीडीसी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप रावत ने समाज के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। 
इस अवसर पर संतोष कुमार यादव, डॉ सुषमा रावत, प्रधान प्रतिनिधि पिपरसंड शिव कुमार सिंह चच्चू, प्रमोद सिंह, लाखन पासी आर्मी के संस्थापक सूरज पासी, किसान नेता ऋषि मिश्रा व देवता दीन मौजूद रहे। इस दौरान होली के गीतों पर लोगों ने जमकर आनंद लिया और एक-दूसरे फूलों की वर्षा कर शुभकामनाएं दीं। आयोजक सुन्दर लाल रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top