लखनऊ में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन की परीक्षा सम्पन्न, संकुल केन्द्रों पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने लिया भाग

अन्य खबरे , 246

लखनऊ। रविवार को जनपद लखनऊ के नगर क्षेत्र जोन–एक के विभिन्न संकुल केन्द्रों पर राष्ट्रीय साक्षरता मिशन (एनआईएलपी) के तहत परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में नवसाक्षर अभ्यर्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया।
प्रशासन और शिक्षा विभाग की देखरेख में आयोजित इस परीक्षा के लिए नगर क्षेत्र–एक के कई संकुल केन्द्रों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। प्रत्येक केन्द्र पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए शिक्षकों एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने समय-समय पर केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
परीक्षा का उद्देश्य नवसाक्षर लोगों की पढ़ने-लिखने और बुनियादी गणित की समझ का मूल्यांकन करना है। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के माध्यम से सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को शिक्षित बनाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और किसी भी केन्द्र से अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मिशन के माध्यम से समाज के वंचित और अशिक्षित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top