राहुल गांधी की राजनीति पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तीखा हमला, कहा—‘झूठ और अराजकता पर टिकी है कांग्रेस’

अन्य खबरे , 21

लखनऊ, 24 फरवरी 2026। ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को भाजपा राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की तथाकथित “मुहब्बत की दुकान” में केवल “नफरत, अराजकता और भारत विरोध” की राजनीति हो रही है।
उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी झूठ और तथ्यहीन आरोपों की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ निराधार बयानबाजी कर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। श्री पाठक ने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता और असंयम स्वीकार्य नहीं है।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका से कांग्रेस असहज है। उनके अनुसार, हाल के वैश्विक आयोजनों में कांग्रेस नेताओं के आचरण से देश की गरिमा को ठेस पहुंची है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी द्वारा ऐसे कृत्यों का समर्थन करना उनकी राजनीतिक सोच को दर्शाता है।
श्री पाठक ने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था है और दुनिया में नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है। ऐसे समय में देश की छवि को धूमिल करने के प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी मंचों पर भारत के खिलाफ बयान देना कांग्रेस की पुरानी रणनीति रही है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता विकास और सकारात्मक एजेंडे के साथ खड़ी है तथा आगामी समय में कांग्रेस की “भ्रामक राजनीति” को नकार 

Related Articles

Comments

Back to Top