पत्रकार पेंशन व चुनाव प्रक्रिया पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन, अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद से प्रतिनिधिमंडल की भेंट
जनपत की खबर Feb 24, 2026 at 02:20 PM , 26लखनऊ। लोकभवन में सोमवार को पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव (सूचना) एवं मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद से मुलाकात कर पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने किया। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह और रविशंकर उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकार संगठन के चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया में प्रगति तथा लंबित पत्रकार पेंशन मामलों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधियों ने पेंशन प्रकरणों में तेजी लाने और पात्र पत्रकारों को समयबद्ध लाभ दिलाने की मांग रखी।
अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकार पेंशन से संबंधित प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के कल्याण के प्रति संवेदनशील है और लंबित प्रकरणों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
बैठक को सकारात्मक और रचनात्मक बताया गया। प्रतिनिधिमंडल ने आशा जताई कि सरकार के स्तर पर शीघ्र निर्णय लेकर पत्रकारों की लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान किया जाएगा।































Comments