लखनऊ में बड़ा सड़क हादसा: गोसाईगंज में डबल डेकर बस पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल

जनपत की खबर , 33

राजधानी लखनऊ में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी। इसी दौरान गोसाईगंज थाना क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई।
राहत-बचाव कार्य तेज
हादसे की सूचना मिलते ही गोसाईगंज थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यातायात प्रभावित
हादसे के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top