तेज रफ्तार से जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में कई लोगों की मौत

अन्य खबरे , 39

लखनऊ।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 11.4 किलोमीटर प्वाइंट पर डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए भेजा अस्पताल 

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसे में कई परिवार के लोगों की मौत और कई घायल लोगों के पारिवारिकजनों को सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 11.4 किलोमीटर प्वाइंट पर डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, जिससे बस का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के ऊपरी हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तत्काल मौके पर पहुंच गया। जिलाधिकारी विशाख जी ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। वहीं पुलिस कमिश्नर डी.पी. निपुण अग्रवाल भी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इसके अलावा एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ राहत कार्य में जुटी रहीं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों के बेहतर उपचार का आश्वासन दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के ऊपरी हिस्से को भारी क्षति पहुंची और कई यात्री अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। यह हादसा एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन संचालन के गंभीर परिणामों की चेतावनी देता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top