एसटीएफ यूपी को बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर आकाश यादव गिरफ्तार
अन्य खबरे Feb 01, 2026 at 08:10 PM , 231गोंडा। एसटीएफ उत्तर प्रदेश को वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने थाना धानेपुर, जनपद गोंडा में पंजीकृत मु०अ०सं० 22/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त आकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त आकाश यादव पुत्र इंदल यादव निवासी डेबरीकला, थाना धानेपुर, जनपद गोंडा है। उसकी गिरफ्तारी दिनांक 01 फरवरी 2026 को समय 13:10 बजे कटरा रेलवे स्टेशन के सामने, थाना नवाबगंज क्षेत्र से की गई।
एसटीएफ को सक्रिय एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गतिविधियों की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ श्री विशाल विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक विनय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जनपद गोंडा में अभिसूचना संकलन किया जा रहा था। सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त कटरा रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका एक सक्रिय आपराधिक गिरोह है, जो लूट और अन्य संगीन वारदातों को अंजाम देता है। गिरोह में सुमित तिवारी, संदीप मौर्या, आदित्य कश्यप और हरतू कश्यप प्रमुख रूप से शामिल हैं। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2024 में गोंडा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई लूट की घटनाएं कीं, जिनमें बाइक सवारों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट, नकदी व मोबाइल फोन की लूट तथा चाकू मारकर लूट की वारदातें शामिल हैं।
वर्ष 2025 में अभियुक्त के विरुद्ध थाना धानेपुर, गोंडा में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, तभी से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
अपराधी का आपराधिक इतिहास:
मु०अ०सं० 165/2024 धारा 392/411/413/120बी भादवि, थाना धानेपुर, गोंडा
मु०अ०सं० 167/2024 धारा 394/411 भादवि, थाना कोतवाली देहात, गोंडा
मु०अ०सं० 135/2024 धारा 120बी/341/394/411/504/506 भादवि, थाना मोतीगंज, गोंडा
मु०अ०सं० 22/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना धानेपुर, गोंडा
मु०अ०सं० 153/2024 धारा 379 भादवि, थाना खरगूपुर, गोंडा
मु०अ०सं० 142/2024 धारा 394 भादवि, थाना नवाबगंज, गोंडा
गिरफ्तार अभियुक्त को थाना धानेपुर, जनपद गोंडा में दाखिल कर दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।






_page-0001.jpg)




















Comments