मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्व. राज पुरोहित के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को ढांढस बंधाया

अन्य खबरे , 187

मुंबई। आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को सुबह महाराष्ट्र के लोकप्रिय एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय जननेता, आदरणीय एवं पूज्य स्वर्गीय श्री राज पुरोहित के निवास राजहंस, मरीन ड्राइव पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोकसंतप्त परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुःख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने स्व. राज पुरोहित की धर्मपत्नी आदरणीय श्रीमती राधिका राज पुरोहित, पुत्र श्री आकाश राज पुरोहित (नगरसेवक), श्री सूरज राज पुरोहित तथा पुत्री श्रीमती अनुराधा संजय पुरोहित से काफी समय तक बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे हर समय परिवार के साथ हैं और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर, मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा, दक्षिण मुंबई जिला अध्यक्ष श्रीमती शलाका साल्वी, पूर्व विधायक श्री अतुल शाह, नगरसेवक श्रीमती रीटा मकवाना, कमलाकर दलवी, सुनील शाह, विश्वास म्हाबरे, प्रेमशंकर पांडेय, गणपत डागलिया, पूर्ण दवे, मनीष शाह, अरविंद पुरोहित, अंकित शर्मा सहित परिवारजन, पार्टी कार्यकर्ता एवं मित्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समस्त उपस्थित जनों ने स्व. राज पुरोहित के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Comments

Back to Top