“बीजेपी एक संस्कार और परिवार है, पद नहीं प्रक्रिया से चलती है पार्टी” — प्रधानमंत्री मोदी
अन्य खबरे Jan 20, 2026 at 01:50 PM , 90नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक संस्कार और एक परिवार है, जहां मेंबरशिप से ज्यादा रिलेशनशिप का महत्व है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी परंपरा है जो पद से नहीं, बल्कि प्रक्रिया से चलती है। पार्टी में पदभार एक व्यवस्था है, जबकि कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी होता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी में अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदल सकता है, पर दिशा नहीं बदलती। बीजेपी का स्वरूप और सोच राष्ट्रीय है, जबकि उसका जुड़ाव स्थानीय स्तर से है। पार्टी की जड़ें जमीन के नीचे गहराई तक फैली हुई हैं।
पीएम मोदी ने पार्टी की चुनावी सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि बीजेपी की स्ट्राइक रेट अभूतपूर्व रही है। हाल ही में छह राज्यों में हुए चुनावों में से चार में पार्टी ने जीत हासिल की। संसद और विधानसभा ही नहीं, बल्कि नगर पालिका और नगर निगम चुनावों में भी बीजेपी जनता की पहली पसंद बनकर उभरी है। महाराष्ट्र इसका ताजा उदाहरण है, जहां स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी नंबर वन पार्टी बनी है। 29 में से 25 बड़े शहरों की जनता ने बीजेपी-एनडीए को चुना है और कुल निर्वाचित पार्षदों में लगभग 50 प्रतिशत बीजेपी के हैं।
केरल का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वहां बीजेपी के सौ पार्षद हैं। तिरुवनंतपुरम में जनता ने 45 साल बाद वामपंथियों से सत्ता छीनकर बीजेपी पर भरोसा जताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भी केरल की जनता बीजेपी को अवसर देगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश परिवारवाद और वामपंथी मॉडल देख चुका है और अब बीजेपी के विकास मॉडल को देख रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के नारे को सच्चे अर्थों में जमीन पर उतारने का काम बीजेपी ने किया है।
पीएम ने कहा कि बीजेपी का स्पष्ट मंत्र है—पिछड़ों को प्राथमिकता। जिनकी किसी ने सुध नहीं ली, उनकी साधना बीजेपी ने की है और जिन्हें किसी ने पूछा तक नहीं, मोदी ने उन्हें पूजा 



























Comments