Operation Secret Mission Banda ..मुख्तार बांदा जेल में शिफ्ट

जनपत की खबर , 417

लखनऊ... ।

बाहुबली नेता और माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ से यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्तार को शिफ्ट करने के लिए यूपी पुलिस ने ऑपरेशन चलाया उसका नाम ‘Operation Secret Mission Banda’ रखा गया था. ये मिशन सफल रहा है और CM योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के बड़े अधिकारियों को फोन कर बधाई दी और पुलिस टीम के काम की सराहना भी की है. उधर ये भी सामने आया है कि एंबुलेंस में मुख्तार को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर बांदा तक लाया गया था.

मिली जानकारी के मुतबिक सीएम योगी ने यूपी पुलिस को एक संदेश भेजा है जिसमें मुख्तार के ट्रांसफर को एक सफलतम कार्य का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है. सीएम योगी ने संदेश में कहा- कठिन परिश्रम, ईमानदारी और इंटेलिजेंट वर्क का खूबसूरत नमूना दिया गया है, इसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है. आप सभी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रोफेशनल कार्य का उच्चतम मानदंड स्थापित किया है. सभी अधिकारी और इससे जुड़े रहे अन्य कर्मचारियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भी दिए जाएंगे.

Related Articles

Comments

Back to Top