सीएम योगी आज गुजरात दौरे पर, सूरत में कार्यक्रम में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे लखनऊ

जनपत की खबर , 269

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी गुजरात के लिए रवाना होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी आज शाम करीब 5 बजे सूरत पहुंचेंगे। इसके बाद वह सूरत के मेरियट होटल में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रहने की संभावना है।
कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी शाम करीब 7 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। उनका यह दौरा संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सूरत में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top