ठंड और घने कोहरे के चलते लखनऊ में कक्षा 8 तक के स्कूलों की छुट्टी 10 जनवरी तक बढ़ी

जनपत की खबर , 96

लखनऊ।
शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी लखनऊ ने बड़ा निर्णय लिया है। जिले में कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में लिया गया है। हालांकि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।
जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि आदेश की प्रामाणिकता जनपद की आधिकारिक वेबसाइट https://lucknow.nic.in पर सत्यापित की जा सकती है। इस निर्णय से अभिभावकों और बच्चों ने राहत की सांस ली है। कड़ाके की ठंड में बच्चों को स्कूल जाने से राहत मिलने पर अभिभावकों ने जिलाधिकारी लखनऊ का आभार व्यक्त किया है। अभिभावकों और विद्यार्थियों की ओर से जिलाधिकारी को इस संवेदनशील और जनहितकारी फैसले के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top