बाहुबली मुख्तार अंसारी के काफिला रात 2 बजे तक पहुंचेगा बांदा जेल

हेडलाइंस , 790

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी आज यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल शिफ्ट किया जा रहा है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद यूपी पुलिस अंसारी को लेकर निकल गई। करीब दो बजे यूपी पुलिस की टीम मुख्तार को लेकर रोपड़ जेल के गेट नंबर 2 से बाहर निकली। मुख्‍तार अंसारी एंबुलेंस में बैठा है और उसके आसपास वज्र समेत पुल‍िस की दस गाड़ियां चल रही हैं, जिसमें 150 पुलिसकर्मी सवार हैं।शाम छह बजे के करीब पुलिस का काफिला मुख्तार अंसारी को लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर गया है। हरियाणा के सोनीपत से ईस्‍टर्न पेरीफेरल एक्‍सप्रेस-वे के रास्ते यूपी के बागपत में एंट्री हुई है। इस दौरान यूपी के बॉर्डर पर पहले से ही काफी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस का काफिला तेज रफ्तार के साथ गाजियाबाद-नोएडा की ओर रवाना हो गया। एक्सप्रेस-वे पर पुलिस का काफिला तेज रफ्तार के साथ गाजियाबाद-नोएडा की ओर रवाना हो गया। इस दौरान मुख्तार की एंबुलेंस की खिड़की पर्दों से ढकी हुई थी।मुख्तार अंसारी को लेकर जा रहा बांदा पुलिस का काफिला ग्रेटर नोएडा में करीब 20 मिनट तक यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर में रुक कर वाहनों में ईंधन लेने के बाद जेवर टोल पार कर मथुरा की तरफ रवाना हुआ।रात करीब आठ बजे मुख्तार अंसारी को लेकर पुलिस का काफिला अलीगढ़ के टप्पल से पास हो गया।जो कि आज रात के  2 बजे तक बाँदा की जेल पहुंचेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top