आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का द्वितीय बैच प्रारंभ

अन्य खबरे , 214

लखीमपुर-खीरी। जिला ग्राम्य विकास संस्थान भंसरिया में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन कर किया साथ में प्रशिक्षण प्रभारी श्याम किशोर एवं प्रशिक्षक संजय सचान व जनार्दन मिश्रा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी माँ के चरणों में पुष्प अर्पित कर किये। 
सत्र का संचालन प्रशिक्षक जनार्दन मिश्रा ने किया एवं सत्र के संबोधन में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने प्रशिक्षण के महत्व को समझाया और सात दिनों में होने वाले विषयों पर चर्चा की तथा प्रशिक्षण से क्या फायदे होंगे विस्तार से बताते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
जिला ग्राम्य विकास संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्याम किशोर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि आपके सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में किसी को रहने एवं खाने की कोई तकलीफ नहीं होगी यहां प्रबंधन के बारे में सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया और किट वितरण किया और प्रशिक्षण की शुभकामनाएं दी। कुल प्रतिभागी 46 उपस्थित हुए जो सात दिन रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top