आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने की त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2021 हेतु मंडल के सभी जनपदों में चुनाव - सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा

अन्य खबरे , 347

गोण्डा-दिनांकः 6.4.2021

 

*सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ सशस्त्र पुलिस बल की होगी तैनाती*- *आयुक्त*

 

आयुक्त, देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव व पुलिस महानिरीक्षक डॉ० राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त कैंप कार्यालय में संपन्न बैठक  में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2021 हेतु मंडल के सभी जनपदों में चुनाव - सुरक्षा प्रबंधन, मानक के अनुसार सामान्य, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील प्लस

मतदान केंद्रों पर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ सुरक्षा कर्मियों की स्थिति, जनपद वार फोर्स की आवश्यकता व उपलब्धता, वाहनों की उपलब्धता तथा मंडल के जनपदों में चुनाव संबंधी पुलिस प्रबंधन की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई l 

           बैठक में आयुक्त ने निर्देशित किया कि सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा मतदान क्षेत्रों में मोबाइल वाहन फोर्स के साथ  क्लाक  व एंटी क्लाक वॉइज निरंतर भ्रमणशील रखी जाए।

    पुलिस महानिरीक्षक डॉ० राकेश सिंह ने बताया कि मंडल के जनपदों में चरण वार निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन संपन्न कराने में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। जिसमें सशस्त्र पुलिस बल तथा पैरामिलिट्री फोर्स आदि की  तैनाती भी सम्मिलित है। उन्होंने मंडल में चुनाव- सुरक्षा प्रबंधन, पुलिस हेतु वाहन की आवश्यकता व उपलब्धता तथा चुनाव संबंधी पुलिस प्रबंधन की तैयारियों आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी ।

     इस अवसर पर अपर आयुक्त राकेश चंद्र शर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अजय कुमार तथा कमांडेंट होमगार्ड सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Comments

Back to Top