*उत्तर प्रदेश बीजेपी के नवागत अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने दी बधाई*

अन्य खबरे , 99

मीरजापुर।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।उन्होंने नगर के दोनों मंडलों के अध्यक्ष डॉली अग्रहरि,नितिन विश्वकर्मा एवं पंकज सिंह चन्देल,मंडल अध्यक्ष हलिया दिनेश अग्रहरि,मंडल अध्यक्ष गड़बड़ा मिथिलेश सिंह के साथ लखनऊ पहुंचकर नवागत प्रदेश अध्यक्ष को बुके देकर शुभकामनाएं देते हुई बधाई दी है।बता दे पंकज चौधरी यूपी में बीजेपी के बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं,आलाकमान ने उन्हें उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है नवागत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलकर शुभकामनाएं दी है।उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top