RTO कार्यालय में सर्वर ठप, लोगों की मुसीबतें बढ़ीं
जनपत की खबर Dec 05, 2025 at 02:20 PM , 114लखनऊ।
राज्य के RTO कार्यालय में आज सुबह से सर्वर ठप रहने के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी तथा अन्य वाहनों से संबंधित कार्य पूरे दिन प्रभावित रहे, जिससे सरकारी काम कराने आए लोगों की लंबी कतारें कार्यालय परिसर में लगी रहीं।
दूर-दूर से अपने जरूरी दस्तावेज बनवाने आए लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन सर्वर न चलने से उनका काम आगे नहीं बढ़ सका। हालात ऐसे रहे कि टोकन डिस्प्ले बोर्ड भी लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे लोगों में और अधिक भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
इसी बीच यह भी सामने आया कि RTO में मौजूद अधिकारी लोगों की समस्याओं से काफी हद तक अनजान और बेखबर नजर आए। आम जनता का कहना है कि न तो किसी तरह की उचित जानकारी दी जा रही है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। अगर जल्दी समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में कामों का बैकलॉग और बढ़ सकता है।
स्थिति पर नज़र बनी हुई है, अपडेट्स जल्द…































Comments