कफ सिरप मामले में अमरीश सिंह भोला के संबंध में नए तथ्य, जांच की मांग

अन्य खबरे , 224

लखनऊ।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कफ सिरप मामले में वाराणसी के भाजपा नेता अमरीश सिंह भोला के संबंध में उन्हें प्राप्त नए तथ्यों को यूपी के डीजीपी सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर तत्काल जांच की मांग की है

उन्होंने कहा है कि उन्हें दो वीडियो भेजे गए हैं. इनमें 5 सेकंड का वीडियो 2 दिन पूर्व अमरीश सिंह भोला के रामकटोरा बड़ी पियारी, वाराणसी स्थित मकान का बताया गया है, जिसमें उनके मकान से कफ सिरप से जुड़े सामानों के उठाए जाने की बात कही गई है.

 22 सेकंड के दूसरे वीडियो में अमरीश सिंह भोला शेर ए पूर्वांचल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अत्यंत निकट बताते हुए 0045 नंबर के काले रंग की गाड़ी के काफिले से चलने की बात कही गई है. 

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्हें दी गई जानकारी के अनुसार कफ सिरप से जुड़े शुभम जायसवाल द्वारा अमरीश सिंह भोला को भारी धनराशि दिए जाने की बात कही गई है, जिसके मद्देनजर उन्होंने इस संबंध में जांच और कार्रवाई की मांग की है.

Related Articles

Comments

Back to Top