लखनऊ में समेकित शिक्षा अंतर्गत द्वितीय एलिम्को मेजरमेंट कैंप सम्पन्न, 169 दिव्यांग बच्चों का हुआ परीक्षण

जनपत की खबर , 172

लखनऊ। समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत 18 नवंबर 2025 को बीआरसी मलिहाबाद में जनपद लखनऊ का द्वितीय एलिम्को मेजरमेंट कैंप आयोजित किया गया। यह कैंप खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद पदमशेखर मौर्य के मार्गदर्शन में तथा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा संदीप तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कैंप में विकासखंड माल, मलिहाबाद, बक्शी का तालाब, चिनहट तथा नगर क्षेत्र के सभी जोनों के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कुल 169 उपस्कर/उपकरण विहीन दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतिभाग हेतु बच्चों को दो फोटोग्राफ, आधार कार्ड की छायाप्रति, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र और स्कूल द्वारा जारी नामांकन प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य था।

एलिम्को की टीम में शामिल ऑडियोलॉजिस्ट, प्रोस्थेटिक एवं ऑर्थोटिक्स विशेषज्ञ तथा कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा सभी 169 बच्चों का परीक्षण कर आवश्यक उपस्करों के लिए चिन्हांकन किया गया।

चिन्हित एवं ऑनलाइन पंजीकृत बच्चों को आगामी 24 दिसंबर 2025 को बीआरसी मलिहाबाद में आयोजित उपस्कर/उपकरण वितरण कैंप में ट्राई-साइकिल, व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, हियरिंग एड, बैसाखी, रोलेटर, ब्रेल किट, स्मार्ट केन एवं एम.एस.आई.डी. किट प्रदान की जाएँगी।

आज के मेजरमेंट कैंप में फिजियोथैरेपिस्ट अमरेश सिंह तथा विकासखंड माल, मलिहाबाद, काकोरी, चिनहट, बक्शी का तालाब और नगर क्षेत्र के सभी स्पेशल एजुकेटर उपस्थित रहे और कैंप को सफल बनाने में सहयोग किया।

Related Articles

Comments

Back to Top