बक्शी का तालाब में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न, छह प्रतिभागी रहे विजेता
जनपत की खबर Nov 15, 2025 at 06:10 PM , 221लखनऊ। बक्शी का तालाब विकासखंड में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आज उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। खंड शिक्षा अधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार कटिहार ने बताया कि विकासखंड के 83 पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक विद्यालय से तीन प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें शामिल किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इटौंजा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री अवधेश कुमार अवस्थी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित भी किया।
प्रतियोगिता के संयोजक ए.आर.पी. (विज्ञान) श्री अनुपम कुमार गुप्ता के अनुसार लिखित एवं मौखिक परीक्षा के आधार पर 27 प्रतिभागियों को अंतिम चरण के लिए चुना गया। अंतिम चरण की प्रतिस्पर्धा के बाद चयनित विजेता छात्र-छात्राएँ इस प्रकार रहे—
लक्ष्मी, बेसिक विद्यालय अस्ती
प्रियांशु यादव, बेसिक विद्यालय महिगवां
पूर्णिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजापुर इंदौरा
कृष्ण कुमार, बेसिक विद्यालय कुम्हरावा
प्रिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मामपुर बाना
मुस्कान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजापुर
मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ए.आर.पी. क्षमा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव, कुमकुम तिवारी, सावित्री मौर्य, सुरेश जयसवाल, आशुतोष मिश्रा, ज्ञानेंद्र शंकर त्रिपाठी, नीरज मिश्रा, शैलेश शुक्ला, पंकज तिवारी, रवि शर्मा, रामकेश यादव समेत अनेक विज्ञान शिक्षक, अभिभावक एवं शिक्षण-समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्रों में विज्ञान एवं नवाचार के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला, जो इस अभियान की सफलता को दर्शाता है।
































Comments