जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश नें स्मार्ट सिटी सभागार में कोविड नियंत्रण से सम्बंधित बैठक आहूत की
अन्य खबरे Apr 04, 2021 at 11:18 PM , 423*कोविड 19 के बढ़ते हुए केसों के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश के द्वारा स्मार्ट सिटी सभागार में कोविड नियंत्रण से सम्बंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।*
*बढ़ते हुए केसों के मद्देनजर लखनऊ को उपलब्ध कराई गई 10 एम्बुलेंस*
*जनपद वासियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कल से पूर्व की भांति आवश्यक वस्तुओं की डोर टू डोर डिलीवरी शुरू कराने के दिये निर्देश*
*रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप व एयरपोर्ट पर टारगेट सैंपलिंग कड़ाई से कराने के निर्देश- जिलाधिकारी*
*कंटेटमेंट जोनों में की जाएगी पुलिस की तैनाती, मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का कराया जाएगा कड़ाई से अनुपालन-जिलाधिकारी।*
लखनऊ: 4 मार्च 2021,
जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश की उपस्थिति में स्मार्ट सिटी सभागार में कोविड़-19 के नियंत्रण के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए :-
1) बैठक में जिलाधिकारी ने RRT टीमो के द्वारा किये जा रहे ट्रेसिंग और टेस्टिंग के कार्य मे और तेज़ी लाने के निर्देश दिए। साथ ही हर CHC शत प्रतिशत सर्विलांस टीमे सक्रिय करके डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से ILI व SARI के लक्षण वाले रोगियों को चिन्हित करके उनकी टेस्टिंग भी कराना सुनिश्चित किया जाए।
2) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा एम्बुलेंस के कार्यो की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मुख्य चिकित्साधिकारी की एम्बुलेंसो में जी0पी0एस0 इंस्टाल कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही उक्त एम्बुलेंसों की मॉनिटरिंग के लिए स्मार्ट सिटी में ही एक कंट्रोल रूम बनाने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि बढ़ते हुए संक्रमण के दृष्टिगत लखनऊ को 10 एम्बुलेंस प्राप्त हुई है, जिसमे से 5 एम्बुलेंस नोएडा से और 5 एम्बुलेंस मथुरा से प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने बताया कि मरीज़ों को तत्काल हास्पिटल में भर्ती कराने के उद्देश्य से एम्बुलेंस का प्रोटोकॉल बनाया गया है, जिसमे एल 2 व एल 3 मरीज़ों को GVK एम्बुलेंस के द्वारा व एल 1 मरीज़ों को मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी की एम्बुलेंस जो कंट्रोल सेंटर में उपस्थित होती है, से हास्पिटलो में भर्ती कराया जाएगा। साथ ही निर्देश दिया कि एम्बुलेंस के स्टाफ ड्राइवर आदि की ट्रेंनिग भी कराने के निर्देश दिये।
3) जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद लखनऊ में जो भी कंटेटमेंट ज़ोन है जहां बैरिकेडिंग के द्वारा एरिया को कंटेट किया गया है। उन एरिया में पूर्व की भांति डोर टू डोर डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं और दवाओं आदि की डिलीवरी कल से शुरू कराने के निर्देश दिए।
4) बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग व सैंपलिंग कड़ाई से नही हो रही है। जिसके लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एयरपोर्ट पर कड़ी से टेस्टिंग कराना सुनिश्चित कराया जाए व कल सुबह से एयरपोर्ट पर 6 अतिरिक्त सेंट्रलाइज्ड टीमें लगवाने के निर्देश दिए।
5) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया कि पुलिस बल के द्वारा मास्क व सोशल डिस्टनसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित कराया जाएगा और जो लोग अनुपालन नही करेंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रभास कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय भटनागर, अपर जिलाधिकारी श्री अमरपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी पूर्वी श्री के0पी0 सिंह, समस्त CHC के नोडल व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



























Comments