पंचायत चुनाव के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट में मीडिया सेल स्थापित*
अन्य खबरे Apr 04, 2021 at 11:13 PM , 356गोन्डा।
गलत, भ्रामक सूचना फैलाने वालो पर रखें पैनी नजर, उन पर करें प्रभावी कार्यवाही-डीएम*
जिला मजिस्ट्रेट मार्कंडेय शाही ने समस्त उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(पं0) को निर्देशित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2021 निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान एसएमएस/एमएमएस तथा सोशल मीडिया पर पोस्ट किये जाने वाले विभिन प्रकार के कन्टेन्ट जैसे फोटो, वीडियो, आडियो क्लिप अथवा टेक्स्ट मैसेज पर विशेष निगरानी रखी जाए।
इसके दृष्टिगत डीएम के आदेश पर कलेक्ट्रेट में मीडिया सेंटर की स्थापना की गई है तथा अपर उपजिलाधिकारी वीर बहादुर यादव को नोडल अधिकारी नामित करते हुए शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। मीडिया कंट्रोल रूम में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया पर प्रकाशित/ प्रसारित होने वाली खबरों की मॉनिटरिंग शुरू करा दी गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे गलत भ्रामक सूचनायें एसएमएस/एमएमएस तथा सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किये जाने से कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, पर त्वरित कार्यवाही कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने इस परिप्रेक्ष्य में निर्देश दिया है कि ऐसे वायरल होने वाले मैसेजो पर पूरी सर्तकता रखें एवं गलत भ्रामक और सनसनीखेज सूचना फैलाने वाले व्यक्तियों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाये तथा मीडिया सेल को भी पूर्ण रुप से सक्रिय रखा जाये।



























Comments