पूर्व मंत्री श्री भगवती सिंह का रविवार सुबह निधन
जनपत की खबर Apr 04, 2021 at 10:51 AM , 304लखनऊ। समाजवादी चिंतक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री भगवती सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया है। बक्शी का तालाब स्थित चंद्रभानु गुप्त कृषि एवं प्रद्योगिकी महाविद्यालय में शनिवार को रात्रि प्रवास कर रहे थे। वहीं पर उनका रविवार सुबह निधन हुआ। उन्होंने अपने शरीर के अंगदान मेडिकल कॉलेज को किया था। इसलिए आगे का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। उनका का पार्थिव शरीर रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंच चुका है, जहां अपराह्न 1:00 बजे तक अंतिम दर्शन प्राप्त किये जा सकते हैं। इसके उपरांत बाबूजी के शरीर केजीएमयू को सौंपने की प्रकिया होगी। दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवारीजनों को साहस मिले, ऐसी प्रभु से प्रार्थना है विनम्र श्रद्धांजलि































Comments