कल्ली पश्चिम में ‘विकसित भारत बिल्डथाॅन’ कार्यक्रम सम्पन्न — बच्चों ने दिखाया नवाचार का जोश

राष्ट्रीय , 394

लखनऊ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्ली पश्चिम में आज ‘विकसित भारत बिल्डथाॅन’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने माननीय शिक्षा मंत्री जी का प्रेरणादायी उद्बोधन बड़े ध्यानपूर्वक सुना और इनोवेशन प्रोजेक्ट निर्माण में अपनी सृजनशीलता का परिचय दिया। कार्यक्रम में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) श्री श्याम किशोर तिवारी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ श्री रामप्रवेश की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी सोच और विकसित भारत के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विद्यालय परिवार ने प्रतिभागी छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Comments

Back to Top