विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 का सजीव प्रसारण देखा — बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा के बच्चों में उत्साह

अन्य खबरे , 355

लखनऊ/अलीनगर सुनहरा  विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 का सजीव प्रसारण बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा जोन एक में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ देखा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विकसित भारत के सपनों और नवाचारों से जुड़ी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में तकनीकी जागरूकता और देश निर्माण की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत बिल्डाथॉन” जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नवाचार की दिशा में प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान राकेश पाण्डेय ने बच्चों को प्रधानमंत्री के संदेश और विकसित भारत की परिकल्पना से भी अवगत कराया। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top