बक्शी का तालाब के ब्लॉक संसाधन केंद्र इटौंजा में बच्चों ने देखा विकसित भारत बिल्डाथान 2025 के सजीव प्रसारण

अन्य खबरे , 281

लखनऊ।

 

बेसिक शिक्षा विभाग बक्शी का तालाब के ब्लॉक संसाधन केंद्र इटौंजा में आज 9:30 बजे से बच्चों ने शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत बिल्डाथान 2025 के सजीव प्रसारण को दिखा। नगर पंचायत इटौंजा के अध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ला प्रधानाध्यापक राकेश कुमार बाजपेई शिक्षक अनुराग सिंह राठौड़, रहमत अली सहित बच्चों तथा अभिभावकों ने इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।  इस अवसर पर अध्यक्ष ने बताया कि विद्यार्थी अपनी चुनी गई थीम पर अपने विचार व उत्पाद को विकसित कर पाएंगे तथा शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की समस्या का समाधान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बक्शी का तालाब धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को यह सजीव प्रसारण दिखाया गया। शिक्षकों द्वारा इस नवीन पहल की सराहना की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top