मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

अन्य खबरे , 144

लखनऊ : 01 अक्टूबर, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री जी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और कहा कि सत्य और अहिंसा के माध्यम से महात्मा गांधी के नेतृत्व में चला भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन विश्व के इतिहास में विलक्षण है। 
महात्मा गांधी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। इन्हें अपनाकर सम्पूर्ण विश्व में शान्ति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महात्मा गांधी ने चरखे, खादी और स्वदेशी के माध्यम से स्वावलम्बन और श्रम की गरिमा को रेखांकित किया। ग्राम स्वराज्य की अवधारणा से देश को आत्मनिर्भरता की राह दिखायी। परम्परागत कारीगरी और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं महात्मा गांधी के विचारों को साकार कर रही हैं। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मानना था कि स्वच्छता ईश्वर की आराधना के समान है। इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता अपनाने की प्रेरणा दी। स्वच्छ भारत अभियान मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज नये भारत का दर्शन सफलतापूर्वक करा रहा है। 
---------

Related Articles

Comments

Back to Top