रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘दिशोम गुरु’ बाबा शिबू सोरेन के पैतृक गाँव नेमरा (झारखंड) पहुँच कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
जनपत की खबर Aug 16, 2025 at 05:46 PM , 124शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी एक बार फिर शनिवार 16 अगस्त 2025 को भावुक हुई, जब राज्य के कोनो-कोने से और देश के कई राज्यों से लोग दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए रामगढ़ जिले के इस छोटे से गांव में पहुंचे. शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु के श्राद्ध भोज में शामिल लोगों का आभार व्यक्त किया.झारखंड की राजधानी रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के नेमरा की माटी आज फिर भावुक हो उठी. लाखों आगंतुकों ने अपने महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन किया. सभी ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके अद्वितीय योगदान को याद किया.
हेमंत सोरेन ने सभी का आभार जताया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए राज्य के कोने-कोने से आये लोगों का आभार जताया. कहा कि बाबा जब नयी दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे, उन कठिन परिस्थितियों में राज्यवासियों का हमारे परिवार को संबल प्राप्त हुआ, उसे कभी भूल नहीं सकता. लोगों ने बाबा की जिंदगी के लिए दुआएं की, लेकिन ईश्वर को कुछ और मंजूर था.हेमंत सोरेन ने कहा कि आज दिशोम गुरु हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी अंत्येष्टि से संस्कार भोज तक में लाखों लोगों का शामिल होना, पूरे श्राद्ध कर्म के दौरान नेमरा आकर उनका हमारे साथ खड़े रहने की वजह से हमें और हमारे घर-परिवार को दुःख की इस घड़ी में काफी आत्मबल मिला. राज्य की जनता जिस तरह हमारे साथ हर पल मौजूद रही, वह यह बताने के लिए काफी है कि उनका ‘बाबा’ से कितना गहरा लगाव था. ‘बाबा’ भले ही हमें हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ गये, लेकिन, इस राज्य के मार्गदर्शक एवं पथ प्रदर्शक के रूप में वे सदैव याद रखे जायेंगे.दिशोम गुरु के संस्कार भोज में अनेक अति विशिष्ट एवं विशिष्ट मेहमानों के साथ लाखों आमजन शामिल हुए. इनमें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित कई मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पूर्व मंत्री, सांसद एवं पूर्व विधायकगण, पदाधिकारीगण तथा प्रबुद्धजन शामिल थे.
































Comments