CUG नंबर ना उठाने वाले अधिकारियों को सरकार की तरफ से भेजा गया है नोटिस।

जनपत की खबर , 294

लखनऊ।

*अब आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि डीएम, मंडलायुक्त और एसपी, एसएसपी जब यूपी सीएम दफ्तर का ही फोन नहीं उठाते तो आम आदमी के फोन अधिकारी कैसे उठाते होंगे इस का हाल आप खुद समझ सकते हैं।*

यूपी सीएम दफ्तर की तरफ से 25 डीएम और चार बंडल आयुक्त (कमिश्नर) को नोटिस भेज जवाब मांगा गया है।

कई जिले के एसपी और एसएसपी ने भी यूपी सीएम कार्यालय का फोन नहीं उठाया।

*लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बात पर जोर दे रहे हैं कि सभी जिलाअधिकारी, मंडलायुक्त और पुलिस के अधिकारी सीयूजी नंबर उठाएंगे और आम जनता की समस्याओं को सुनें पर हाल इतना खराब है कि यूपी सीएम दफ्तर का ही फोन नहीं उठा रहे जिनमें कई डीएम / मंडलायुक्त और कई जिले के एसपी और एसएसपी शामिल है।*

कुछ दिन पहले CUG नंबर की हकीकत जानने के लिए यूपी सीएम दफ्तर की तरफ से जिलाधिकारी, मंडलायुक्त व एसपी और एसएसपी को CUG नंबरों पर कॉल की गई थी जिसमें कई जिलों के जिलाधिकारी मंडलायुक्त व एसपी, एसएसपी ने सीएम दफ्तर का ही फोन नहीं उठाया था।

*CUG नंबर ना उठाने वाले जिला अधिकारी,मंडलायुक्त, एसपी और एसएसपी को नोटिस जारी किया गया था।*

Related Articles

Comments

Back to Top