कांग्रेस नेता राहुल गांधी के "लंगड़े घोड़े" वाले बयान पर देशभर में विवाद
जनपत की खबर Jun 06, 2025 at 06:26 PM , 144लखनऊ।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के "लंगड़े घोड़े" वाले बयान पर देशभर में विवाद छिड़ गया है, खासकर मध्य प्रदेश में। दिव्यांग समुदाय ने इसे अपमानजनक बताते हुए जोरदार विरोध जताया है। पद्मश्री विजेता पैरा स्विमर लोहिया वाला और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल के शब्दों को दिव्यांगजनों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। भोपाल में दिव्यांग खिलाड़ियों ने खेल मंत्री विश्वास सारंग को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान "राहुल गांधी हाय-हाय" के नारे गूंजे। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा था कि पार्टी में तीन तरह के लोग हैं - रेस के घोड़े, बारात के घोड़े और "लंगड़े घोड़े"। उनका आशय निष्क्रिय नेताओं से था, लेकिन शब्दों का चयन अब विवाद की वजह बन गया है। दिव्यांग संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर माफी या कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे। बयान से सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल मचा है और राहुल की आलोचना तेज़ हो गई है। अब सवाल उठता है – क्या इस बयान पर राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए?































Comments